ऑपरेटर कार्डकम्पोस्टर · जैविक कचरा कम्पोस्टर (OWC)हिंदी · Hindi
मशीन शुरू करें
कम्पोस्टर · स्टार्टअप प्रक्रिया
- दस्ताने और सेफ़्टी चश्मा पहनें।धूल का मास्क और सेफ़्टी जूते भी। ढीले कपड़े या गहने न पहनें।
- देखें कि मशीन पहियों पर नहीं, माउंट पर टिकी है।नहीं तो डैम्पर नट घुमाकर वाइब्रो माउंट नीचे करें।
- पहियों को लॉक करें।मशीन खिसकनी नहीं चाहिए।
- पावर प्लग मशीन में मज़बूती से लगाएँ।यह मेन MCB से आने वाला लाल प्लग है।
- ब्रश से ब्लोअर मेश साफ़ करें।सारी धूल ब्रश से हटा दें।
- कम्पोस्टिंग चैम्बर पोंछकर साफ़ करें।धूल या तेल हो तो हटा दें।
- देखें कि क्लीनिंग ट्रे बाहर है।पिछली सफ़ाई से अंदर रह गई हो सकती है। काटने से पहले निकाल लें।
- श्रेडर हॉपर ट्रे सही जगह लगाएँ।ऊपर के दरवाज़े से ठीक से बैठाएँ।
- सभी दरवाज़े बंद करके लॉक करें।
- मेन MCB चालू करें।
- की-स्विच चालू करें।यह मशीन के पीछे है।
- 10 सेकंड रुकें।स्क्रीन चालू होकर शुरुआती पेज दिखाती है।
मशीन शुरू नहीं हो रही? कंट्रोल पैनल के अंदर का MCB बंद हो सकता है। पैनल न खोलें। हमें कॉल करें।
मशीन एक ही व्यक्ति चलाए। बच्चों और बाहर के लोगों को दूर रखें।
कंट्रोल पैनल कभी न खोलें और वायरिंग को न छुएँ। अगर बिजली का झटका लगे, तो तुरंत मेन MCB बंद करें और हमें कॉल करें।